लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए पार्टी को देश में आतंकवाद की जननी बताया। कुशीनगर में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस को लेकर ये टिप्पणी की।

सीएम योगी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। योगी ने कांग्रेस पर भगवान राम में आस्था रखने वालों का अपमान करने और माफियाओं को शरण देने का भी आरोप लगाया।

योगी ने कहा कि कांग्रेस से उलट भाजपा भगवान राम का भव्य मंदिर बनाने में मदद कर रही है और माफियाओं को उनके सही जगह पर भेज रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार योगी ने कहा, ‘कांग्रेस देश में आतंकवाद की जननी है। देश को चोट पहुंचाने वाले लोगों को बर्दाश्त करने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस बीमारी देती है, भगवान राम में विश्वास रखने वालों का का अपमान करती है और माफिया को आश्रय देती है। वहीं भाजपा भगवान राम के भव्य मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त करती है, माफियाओं को उस स्थान पर भेजती है जिसके वे हकदार हैं। अगर भाजपा है तो सभी के लिए सम्मान है, विश्वास के लिए सम्मान है।’

योगी जी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किये जिन्हे पढ़ने के बाद यूजर बोले की योगी जी आज तो आप फॉर्म में लग रहे हैं