देहरादून- लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले दूरस्थ के मतदेय स्थलों की 40 पोलिंग पार्टियों द्वारा आज दिनांक 17.04.2024 को जनपद मुख्यालय गोपेश्वर से अपने-अपने मतदेय स्थलों के लिए रवाना हो गयी है। जिसमें से 08 पोलिंग पार्टियां पुलिस मैदान गोपेश्वर व 32 पोलिंग पार्टियां स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर से रवाना की गयी। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच चमोली पुलिस के जवान विश्व के सबसे बड़े लोकतन्त्र के पर्व पर सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने-अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।

You missed