उत्तराखण्ड के युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक अवसरों से जोड़ने की दिशा में आज लोक भवन में दून विश्वविद्यालय, आईआईटी मद्रास, प्रवर्तक टेक्नोलॉजीज फाउंडेशन एवं स्वयं प्लस के सहयोग से ‘एआई-फॉर-ऑल’ पहल का शुभारंभ किया।
यह पहल केवल एआई आधारित पाठ्यक्रमों की शुरुआत नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की उच्च शिक्षा को नवाचार, तकनीकी उत्कृष्टता और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने का एक सशक्त प्रयास है।
मेरा विश्वास है कि हमारे युवा केवल नई तकनीकों के उपयोगकर्ता नहीं, बल्कि उनके सृजनकर्ता और नवाचार के अग्रदूत बनें। यह पहल राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक भी गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और विश्वस्तरीय शिक्षा के अवसर पहुँचाएगी तथा विकसित उत्तराखण्ड-विकसित भारत के संकल्प को आगे बढाएगी।
