रुद्रपुर- 9 जून 2026 को हल्द्वानी से रुद्रपुर के बीच टांडा जंगल में जंगली पशुओं के लिये पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से सीमेंट से निर्मित 20 हौदियां लगाई गईं। इनमें कुल 3000 लीटर से अधिक पानी आ जाएगा जो जंगली जानवरों की प्यास बुझाने में कुछ मदद करेगा। और समय तो जंगल में खूब पानी रहता है लेकिन गर्मियों में जानवर पानी की एक एक बूंद को तरस जाते हैं। कुछ इसी तरह के वीडियो देखकर मेरे मन में आया कि इनके लिए कोई व्यवस्था करनी चाहिए़। मेरे पिता श्री सुशील चंद्र पंत जी हमेशा सेवा करने की सीख देते थे तो उनकी स्मृति में जानवरों के लिये कुछ करने का सोचा। टांडा के रेंजर श्री रूप नारायण गौतम जी से बात की तो उन्होंने यहां पानी के पात्र रखने की इजाजत दी साथ ही सहयोग का आश्वासन भी दिया।
सीमेंट के पात्र बनाने वाले ने बहुत समय लगा दिया नहीं तो ये पात्र डेढ़ महीने पहले ही लग जाते, खैर ये सीमेंट के मजबूत पात्र हैं और जमीन में गाड़ दिए गए हैं तो कई साल चलने की उम्मीद है।
सहयोग के लिए रेंजर श्री रूप नारायण गौतम, डिप्टी रेंजर श्री वीरेंद्र पड़ियार, श्री राकेश पन्त, श्री शशि वर्धन अधिकारी और वन कर्मियों का हृदय से आभारी हूं।

डॉ आशुतोष पन्त
पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी/पर्यावरणविद।