उत्तरकाशी-जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड मोरी के मोरी-नैटवाड़-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं. 48) का हॉटमिक्स/ एफ.डी.आर. तकनीक द्वारा सुदृढ़ीकरण के कार्य (लम्बाई 42.15 किमी) को स्वीकृति दिए जाने पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भराड़ीसैंण में भेंट कर क्षेत्रीय जनता की ओर से उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है।

उन्होंने कहा कि इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण होने से स्थानीय जनता को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों द्वारा काफी लंबे समय से उक्त मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग उठाई जा रही थी। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने उक्त सुदृढ़ीकरण कार्य की घोषणा की थी।

बता दें कि विधानसभा गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विगत दिवस हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में इस कार्य के लिए स्वीकृत दी गई थी।

You missed