चमोली- खोये फोन वापस पाकर श्रद्धालुओं ने जताया चमोली पुलिस का आभार, 6 जून 2024 को गुरप्रीत सिंह निवासी लुधियाना द्वारा घांघरिया चौकी में नियुक्त मुख्य आरक्षी मंगल को अपना मोबाइल गुम होने की सूचना दी गयी। पुलिस कर्मी के अथक प्रयासों से उक्त फोन को सकुशल बरामद कर घांघरिया चौकी जमा किया गया। जिसे आज दिनांक 08 जून 2024 को सकुशल गुरप्रीत सिंह के सुपुर्द किया गया।

 आज दिनांक 08.06.24 को यात्रा पर आए एक वाहन चालक द्वारा एक मोबाइल फोन जो कि उन्हें कहीं रास्ते पर पड़ा हुआ मिला था। चौकी पाण्डुकेश्वर में यातायात ड्यूटी पर नियुक्त मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार के पास जमा किया गया। पुलिस कर्मी द्वारा अपने स्तर से फोन स्वामी की ढूँढखोज की गयी तो उक्त मोबाइल सोबन बिष्ट निवासी जनपद पौड़ी गढ़वाल का होना पाया गया। जिनसे सम्पर्क कर उक्त मोबाइल को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।