रुड़की।नागरिक सम्मान समिति,उत्तराखंड द्वारा रामपुर नगर पंचायत में नामित हुए सभासदों सोहन सिंह राणा व मोहम्मद अखलाक का सम्मान किया गया।समिति के प्रचार सचिव इमरान देशभक्त ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें सदस्य नामित होने पर बधाई दी तथा उनका सम्मान करते हुए कहा कि अब रामपुर नगर पंचायत में विकास की गंगा बहेगी तथा नगर पंचायत क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान एवं विकास कार्य नामित सभासदों द्वारा प्राथमिकता के तौर पर कराए जाएंगे।नामित होने वाले सभासद सोहन सिंह राणा तथा मोहम्मद अखलाक ने कहा कि भाजपा सरकार ने जिस आशा के साथ हमें सभासद नामित किया है,उस पर हम पूर्ण रूप से खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बिना किसी भेदभाव के पूरे नगर पंचायत क्षेत्र का विकास कार्य कराया जाएगा।रामपुर नगर पंचायत क्षेत्र व रामपुर चुंगी पर बरसात के समय में जलभराव की समस्या के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति,सड़कों के निर्माण सड़क निर्माण,सफाई-व्यवस्था एवं सरकार से मिलने वाली तमाम योजनाओं के प्रति सक्रिय रहकर सेवा करेंगे और उत्तराखंड प्रदेश में नगर पंचायत को प्रथम नगर पंचायत बनाने में भी उनका प्रयास रहेगा।इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मुमताज उर्फ लूसा आदि मौजूद रहे।