पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी।

पुलिस अधीक्षक ने तकनीकी पुलिसिंग, महिला सुरक्षा और जीरो टॉलरेंस नीति के तहत दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

आज दिनांक 20 जून 2026 को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा आयोजित की गई। इस अवसर पर जनपद के क्षेत्राधिकारी प्रतिसार निरीक्षक समस्त कोतवाली/चौकी प्रभारी तथा जनपद की विभिन्न शाखाओं व इकाइयों के प्रभारियों एवं विवेचकों ने व्यक्तिगत रूप से अद्यतन (अप-टू-डेट) सूचनाओं के साथ प्रतिभाग किया गया।

इस गोष्ठी का उद्देश्य जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, पीड़ित केंद्रित पुलिसिंग को बढ़ावा देना और आधुनिक डिजिटल प्रणालियों का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित करना था।

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने पूर्व से जारी किए गए एजेंडा बिन्दुओं के अनुरूप समीक्षा की गई।

• अपराध आंकड़े – जनपद के सभी कोतवाली के अपराध आंकड़ों की समीक्षा की गई। सभी प्रभारियों को निरन्तर गश्त एवं प्रभावी निगरानी तथा आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।

• लम्बित विवेचनाओं का त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण – लम्बित विवेचनाओं की विवेचकवार समीक्षा करते हुए अनिवार्य रूप से निर्धारित समयावधि में विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

*डिजिटल पुलिसिंग और आधुनिक तकनीकी प्रयोग*

• सी.सी.टी.एन.एस. सम्बन्धी सभी पैरामीटर्स को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

• ई-साक्ष्य एवं ई-सम्मन – न्यायालयी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों (e-Evidence) के संकलन और ई-प्रणाली द्वारा सम्मनों की शत-प्रतिशत तामीली पर जोर दिया गया।

• ई-डार (e-DAR) एफ.आई.आर. लिंक एवं दुर्घटना/एमएसीटी प्रकरण – सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में ‘विस्तृत दुर्घटना रिपोर्ट’ (e-DAR) को तत्काल लिंक करने तथा मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल के मामलों में पीड़ितों को समय पर मुआवजा दिलाने हेतु त्वरित पैरवी के निर्देश दिए गए।

• राष्ट्रीय एवं प्रांतीय डिजिटल पोर्टल – नेटग्रिड (NATGRID), एनसीआरबी (NCRB), एफआईआर, एमआरएम, जीआरएम, सीसीआईएस पोर्टल, ‘निदान’, जेमआईएस (JMIS) और समन्वय पोर्टल के प्रभावी व दैनिक संचालन को और बढ़ाए जाने के निर्देश दिए गए।

• स्मार्ट पुलिसिंग एप्लीकेशंस प्रगति डैशबोर्ड, ई-बीट बुक, कॉम्बैक, आईसीजेएस (ICJS), ई-साइन एफआईआर तथा ई-साइन आरोप पत्र की तकनीकी प्रगति की समीक्षा की गई।

• मादक पदार्थ, यातायात एवं महिला जागरुकता – युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए मादक पदार्थों के खिलाफ कड़े कदम उठाने, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करवाने और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने के लिए विशेष जन-जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

• बालिकाओं/महिलाओं की गुमशुदगी – लापता चल रहे महिलाओं और बालिकाओं की बरामदगी के लिए विशेष टीमों का गठन कर “ऑपरेशन स्माइल” जैसे अभियानों को पूरी संवेदनशीलता से चलाने की हिदायत दी गई।

• अज्ञात महिला शवों की शिनाख्त – मिले अज्ञात महिला शवों के मामलों में त्वरित पहचान के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों और अंतर-राज्यीय समन्वय का उपयोग करने को कहा गया।

• वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा – समाज के बुजुर्गों की सुरक्षा और अकेले रह रहे सिनियर सिटीजनों की सहायता के लिए उनके निवास स्थान पर पुलिस अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से भ्रमण (विजिट) करने के निर्देश दिए गए।

• माल निस्तारण- लम्बित मालों का समय से निस्तारण करने तथा ई-मालखाना माॅड्यूल में अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

• एम.वी. एक्ट एवं आबकारी अधिनियम – यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ एम.वी. एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही और अवैध शराब की तस्करी पर पूर्ण अंकुश लगाने हेतु आबकारी अधिनियम के तहत भारी मात्रा में जब्ती व मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए गए.

• पी.आई.टी. एनडीपीएस (PIT NDPS) के अन्तर्गत कार्यवाही – नशा तस्करों की रीढ़ तोड़ने के लिए आदतन अपराधियों के खिलाफ ”प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स” (PIT NDPS) के तहत नजरबंदी व कठोरतम विधिक कार्यवाही अमल में लाने को कहा गया।

• सी.एम. पोर्टल एवं शिकायती प्रार्थना पत्र – सीएम हैल्पलाइन पोर्टल से प्राप्त होने वाली जन-शिकायतों और आम जनता द्वारा दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

• चरित्र, पासपोर्ट, और नौकरी आदि से जुड़े विभिन्न पुलिस सत्यापनों (Verifications) को बिना किसी देरी के पूरा करने के निर्देश दिए गए।

• लम्बित ए.सी.आर. एवं एचआरएमएस – पुलिस कर्मियों के सेवा सम्बन्धी ऑनलाइन रिकॉर्ड (HRMS) और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) को समय से अपडेट करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, एसएचओ रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी, एसएचओ अगस्त्यमुनि गुमान सिंह, एसएचओ ऊखीमठ मनोज नेगी, एसएचओ गुप्तकाशी राकेश कुमार, एसएचओ सोनप्रयाग नीलाभ खाली, निरीक्षक एलआईयू संतोष भट्ट, निरीक्षक साइबर मनोज रावत, वाचक रणजीत खनेड़ा, आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, प्रधान लिपिक राजेश कुमार, उपनिरीक्षक पुलिस दूरसंचार कपिल नैथानी, प्रभारी एसओजी जितेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी घोलतीर जयवीर सिंह रावत, चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड रघुवीर सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप चौहान, उपनिरीक्षक सतीश शाह, उपनिरीक्षक हर्षमोहन, उपनिरीक्षक पूजा रावत, अपर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह, अपर उपनिरीक्षक भूपाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार, अपर उपनिरीक्षक मनबर सिंह, अपर उपनिरीक्षक सुरेन्द्र, अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, अपर उपनिरीक्षक संजय लेखवार मौजूद रहे।

You missed