देहरादून। उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम ने करवट ली है। पर्वतीय क्षेत्रों में बादलों की गड़गड़ाहट और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 20 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अप्रैल को चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में तेज गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
हालांकि अन्य जिलों में मौसम फिलहाल शुष्क बना रहने की संभावना है, लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश का सिलसिला 20 अप्रैल तक जारी रह सकता है।
प्रमुख शहरों और जिलों का तापमान इस प्रकार रहेगा:
- देहरादून: अधिकतम 34°C | न्यूनतम 22°C
- हरिद्वार: अधिकतम 35°C | न्यूनतम 18°C
- नैनीताल: अधिकतम 21°C | न्यूनतम 17°C
- ऊधम सिंह नगर: अधिकतम 38°C | न्यूनतम 24°C
- पौड़ी गढ़वाल: अधिकतम 27°C | न्यूनतम 14°C
- चमोली: अधिकतम 25°C | न्यूनतम 12°C
- उत्तरकाशी: अधिकतम 25°C | न्यूनतम 14°C
- बागेश्वर: अधिकतम 27°C | न्यूनतम 12°C
- टिहरी: अधिकतम 24°C | न्यूनतम 13°C
- रुद्रप्रयाग: अधिकतम 25°C | न्यूनतम 13°C
- पिथौरागढ़: अधिकतम 26°C | न्यूनतम 12°C
मौसम विभाग ने जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने और भूस्खलन जैसी घटनाओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है।