रुड़की।गौ माता भारत का प्रतीक है,गौ जब तक सुरक्षित नहीं है,तब तक धर्म भी सुरक्षित नहीं है।उक्त् उदगार जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरम जी महाराज ने नगर निगम सभागार में आयोजित गौ संवर्धन संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गौ माता भारत एवं सनातनियों का प्रतीक है,जिसे सुरक्षित रखना होगा और यह हम सभी सनातनियों की जिम्मेदारी है कि वह गौ माता को स्वार्थ एवं उपयोगिता से ऊपर उठकर सेवाभाव से इसका संवर्धन करें।गौ के प्रति अपना सम्भाव व प्रेम जागृत करें।आज दुर्भाग्य की बात यह है कि गौ का दूध,गोबर व मूत्र को बेचा जा रहा है।ऐसा लगता है कि गौ माता को ही भेज दिया गया है।गौ भारत की आत्मा है गौ माता बचेगी तो भारत बचेगा। आज उपयोगितावाद को जो अपनाया जा रहा है वह सही नहीं है।भारतीय संस्कृति,हिंदू संस्कृति एवं सनातन धर्म में कहीं भी स्वार्थ नहीं है।हम तो केवल परमार्थ के लिए आए हैं और यही हमारी संस्कृति है, हम जब तक गौ माता को उपयोगितावाद से ऊपर उठकर नहीं देखेंगे,तब तक गौ संवर्धन नहीं होगा और धर्म की रक्षा भी नहीं हो सकेगी।उन्होंने कहा कि गौ सेवा का संकल्प लेकर हम सभी सनातनियों को गौ के संवर्धन के लिए कार्य करना चाहिए।विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,विधायक प्रदीप बत्रा,आचार्य अनिल वत्स व आचार्य शुभेश शर्मन दिल्ली,संत कमल किशोर सहारनपुर,अमित शर्मा गाजियाबाद,आशा रस्तोगी दिल्ली,ओमप्रकाश भारद्वाज हरियाणा, उज्ज्वल पंडित हरिद्वार, चार्वी ठाकुर चंडीगढ़, डॉक्टर कनिका दिल्ली, डॉक्टर रामेश्वर कोलकाता, डॉक्टर अर्जुन दास उड़ीसा, पंडित दिनेश कौशिक पूर्व पालिकाध्यक्ष तथा कार्यक्रम संयोजक आचार्य रमेश सेमवाल जी महाराज आदि ने भी गौ माता के संवर्धन पर जोर देते हुए कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति तभी सुरक्षित रह सकती है,जब हम प्रत्येक घरों में सेवाभाव से गौ माता का पालन पोषण करें।इस अवसर पर पूर्व मेयर गौरव गोयल,भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री प्रवीण संधू व अरविंद गौतम,चौधरी भंवर सिंह,बृजमोहन सैनी, डॉक्टर अनिल शर्मा, भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट,सावित्री मंगला,ब्राह्मण सभा के नगर अध्यक्ष सतीश शर्मा, अरविंद शर्मा,आदर्श भारद्वाज,संजीव शास्त्री, कविता रावत,उत्तराखंड ब्राह्मण सभा जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा,पंडित राजकुमार दुखी,पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा,राकेश गर्ग,अनूप राणा,रमेश जोशी,सचिन कश्यप,सुलक्षणा सेमवाल,राधा भटनागर,पूजा वर्मा,नरेश सेमवाल,आलोक शर्मा वत्स विहिप अध्यक्ष मंगलौर,पुनीत भटनागर,आदित्य सेमवाल, मुकेश कुमार,सुनील शर्मा व इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।सुधांशु वत्स के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।अंत में आचार्य रमेश सेमवाल द्वारा गौ भक्तों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।