चमोली-अशोक नगर इटावा उत्तर प्रदेश से श्री बद्रीनाथ जी की यात्रा पर आए श्री देव सिंह भदौरिया द्वारा आज दिनांक 05.11.2023 को देवदर्शनी चेक पोस्ट श्री बद्रीनाथ में नियुक्त आरक्षी नवीन व आरक्षी मनमोहन को सूचना दी गयी की उनका मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग 25000/- (पच्चीस हजार रूपये) कहीं खो गया है। सूचना पर पुलिस कर्मियों द्वारा तत्परता के साथ मोबाइल फोन की तलाश की गयी तो कुछ समय के पश्चात उक्त मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर फोन स्वामी के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर श्रद्धालु द्वारा चमोली पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए जवानों आभार प्रकट किया।

You missed